मंगलवार 17 मार्च 2026 - 19:37
दना क्षेत्र में ईरानी नौसेना के वीर सैनिकों की शहादत देश की सेना की नींव को और मज़बूत करेगी

हौज़ा / ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा उच्च परिषद के सचिव ने कहां,दना क्षेत्र में ईरानी नौसेना के वीर सैनिकों की शहादत देश की सेना की नींव को और मज़बूत करेगी।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा उच्च परिषद के सचिव ने एक हस्तलिखित संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दना क्षेत्र में ईरानी नौसेना के वीर सैनिकों की शहादत देश की सेना की नींव को और मज़बूत करेगी। 

अल्लाह तआला के नाम से शुरू करता हूँ। 

दना में ईरान की नौसेना के बहादुर सैनिकों की शहादत इस बहादुर राष्ट्र के बलिदान का हिस्सा है जो इस समय अंतरराष्ट्रीय जुल्म और अत्याचार के ख़िलाफ़ लड़ रहा है। 

इन शहीदों की याद हमेशा ईरान की जनता के दिलों में ज़िंदा रहेगी, और उनकी यह कुर्बानी आने वाले सालों तक ईरान की सेना की बुनियाद को और मज़बूत करेगी। 

मैं अल्लाह तआला से इन प्यारे शहीदों के लिए ऊँचा दर्जा और नेकी की दुआ करता हूँ। 

अली लारीजानी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha